काशीपुर। पत्नी से मिलने आए यूपी के थाना डिलारी के ग्राम जटपुरा निवासी रामनरेश (42) उर्फ कालू की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा डिलारी के गांव जटपुरा निवासी रामनरेश उर्फ कालू पुत्र रामगोपाल की पत्नी यहां इंडस्ट्रीरियल एरिया महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करती है। वह यहां पर कमरा किराए पर लेकर रहती है।
शुक्रवार सुबह रामनरेश अपनी पत्नी से मिलने महुआखेड़ा गंज आ रहे था। इसी दौरान पैगा पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर वह काशीपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि राम नरेश टेंट हाउस का काम करता था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पैगा चौकी प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।