फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर निवासी युवक की यूपी में सड़क हादसे में मौत

Sun, 14 Dec 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सड़क हादसे में काशीपुर निवासी कार सवार एक युवक की यूपी के रामपुर-बरेली हाइवे पर हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

काशीपुर के मल्होत्रा फार्म निवासी साहब सिंह बाजवा उर्फ साबी (35) पुत्र जसविंदर सिंह बाजवा के पिता बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह साहब सिंह बाजवा अपने पिता से मिलने और खाना लेकर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर-बरेली हाईवे पर सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दिया। वहीं हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया वह अपने पीछे एक बेटी व एक बेटा और परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिजनों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह दस बजे मल्होत्रा फॉर्म में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें