फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर का युवक विदेश में बंधक... दिल्ली-पंजाब गई पुलिस

Tue, 21 Apr 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी रुद्रपुर। गदरपुर के युवक को इथियोपिया में बंधक बनाए जाने के मामले में पुलिस टीम दिल्ली और पंजाब जांच के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि ग्राम अब्दुल्ला नगर गदरपुर निवासी राजकुमार ने प्राथमिकी कराई कि क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उनके भांजे ने संपर्क किया। उसने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह रोहित की नौकरी विदेश में लगा देगा।
इस पर उसने कहे अनुसार रुपये दे दिए और बाकी रकम रोहित के दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद दी जानी थी। आरोप है कि उसने रोहित को इथियोपिया का वीजा दिया और कहा कि वह इथियोपिया से ही दक्षिण कोरिया पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

चार अप्रैल को रोहित कुमार को पहले बैंकॉक, फिर शारजाह-दुबई और उसके बाद इथियोपिया भेजा गया। पांच अप्रैल को इथियोपिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद से रोहित का परिवार से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इथियोपिया से मिली तस्वीरों में रोहित का मुंह बंधा था और उसकी पीठ पर गंभीर चोटों के निशान थे। उसे वहां बंधक बना लिया है।
एसएसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी होने के बाद कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं जिनके खिलाफ जांच चल रही है। अभी तक की जांच में कुछ कनेक्शन दिल्ली और पंजाब के आए हैं। जहां पुलिस टीम जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें