फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

Tue, 06 Jan 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। काशीपुर से लौट रहे बाइक सवार दो युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने केशव को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रदीप का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
















सोमवार की देर शाम यूपी क्षेत्र ग्राम मिलक नौ खरीद के रहने वाले केशव चंद्रा (22) पुत्र करण सिंह मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी प्रदीप कुमार (21) के साथ लाइट का सामान लेने काशीपुर गए थे। वापस लौटते वक्त ग्राम परमानंदपुर के पास टैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।















परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को काशीपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां डॉक्टर ने केशव को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप का इलाज चल रहा है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें