विधायक त्रिलोक सिंह चीमा जनता को संबोधित करते हुए। स्रोत : स्वयं
काशीपुर। ग्राम सभा कुद्दयोवाला में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क सहित अन्य मांगों को रखा। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सड़क निर्माण कराने की घोषणा की।
सोमवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहां कई लोगों ने मुख्य सड़क से भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पार्क तक की सड़क निर्माण कराने की मांग की। इस पर विधायक चीमा ने सड़क को बनाने की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न मांगें की, जिन्हें विधायक ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। वहां पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज प्रजापति, मंडल अध्यक्ष, बृजेश पाल सहि अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो