फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटे के दुष्कर्म केस में फंसने का डर दिखाकर महिला से ठगे 2.50 लाख

Wed, 03 Dec 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक महिला को साइबर अपराधियों ने बेटे के युवती से दुष्कर्म मामले में फंसने व जेल भेजने का डर दिखाकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में रहने वाली महिला ने साइबर थाने में दी तहरीर में कहा कि 29 नवंबर को उनके व्हाटसएप पर अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉलर ने खुद को दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। बताया कि महिला का बेटा वकील की लड़की के साथ दुष्कर्म के केस में फंस गया है। इसके साथ तीन लड़के हैं और तीनों को आठ साल की सजा हो गई है। उसका बेटा इनका दोस्त है। इसके बाद महिला को रोने की आवाज सुनाई दी। महिला का कहना है कि रोने की आवाज उनके बेटे की आवाज की तरह थी। इस पर वह घबरा गई थी। कॉलर ने बेटे को जेल भेजने से रोकने के लिए दो लाख रुपये यूको बैंक में जमा करने को कहा था।
महिला ने बताए गए खाते में रुपये डाल दिए। इसके बाद ठग ने कॉल कर 50 हजार रुपये मांगे थे। महिला के रुपये देने के बाद तीसरी बार रुपये की मांग पर महिला को शक हुआ था। उसने जिला न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ता को इसकी जानकारी दी थी। अधिवक्ता ने महिला को ठगी का शिकार होने की जानकारी दी थी। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल व बैंक खाते के आधार पर ठग की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें