फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सप्ताह में एक दिन काशीपुर के सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

Sat, 05 Sep 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने बृहस्पतिवार देर शाम सीएचसी जसपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर दवाइयों, उपचार और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि काशीपुर से सप्ताह में एक दिन सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ सीएचसी जसपुर में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएम गहलोत के नेतृत्व में अस्पताल में किए गए सुधार कार्यों की सराहना की। उन्होंने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएचसी के अपग्रेडेशन की आवश्यकता जताई। चिकित्सकों को मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की जांच और दवाइयां न लिखने और सरकारी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को समय से अस्पताल पहुंचने की हिदायत भी दी। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, अर्पित, आशू, जितेंद्र, संयम, अविरल, कीर्तिका, नेहा, राहुल, साजिद, गोपाल, ममता, शेर सिंह, शारदा, भीम, रामनिवास, शालिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें