फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार के शीशे में घुसा तेज रफ्तार बाइक सवार, कार चालक ने पहुंचाया अस्पताल

Mon, 06 Apr 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में ओवर स्पीड के कारण सड़क हादसे के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक कार से टकरा गई और बाइक सवार कार के शीशे में घुस गया। कार चालक ने घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह प्रीत विहार से दो युवक बाइक से तेज गति से बिलासपुर मार्ग स्थित प्रीत विहार मोड़ के पास की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे बिलासपुर रोड पर पहुंचे उनकी बाइक सामने से आ रही कार के पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार एक युवक सीधे कार के पीछे वाले शीशे में घुस गया। दूसरा युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायलों की पहचान प्रीत विहार निवासी देव पुत्र नत्थूराम और उसके एक साथी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान कार चालक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कार चालक का आरोप है कि बाइक चालक नशे की हालत में था जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें