फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर जल्द बनेगी 235 वाहनों की पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से जल्द निजात मिलने वाली है। जिला विकास प्राधिकरण रुद्रपुर में लगभग 235 वाहनों की क्षमता वाली एक बड़ी पार्किंग बनाने जा रहा है। यह पार्किंग सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन पर बनाई जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पार्किंग का निर्माण करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। लंबे समय से शहर में व्यवस्थित पार्किंग की मांग की जा रही थी। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार सिंचाई विभाग की यह जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी। अब इस जमीन का उपयोग जनहित में किया जाएगा। पार्किंग बनने से न सिर्फ बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म होगी बल्कि लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए सुरक्षित स्थान भी मिलेगा।

वाहनों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे
योजना के तहत पार्किंग में चार पहिया और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, लाइटिंग और गार्ड रूम की भी व्यवस्था होगी। प्राधिकरण ने इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। लक्ष्य है कि अगले छह महीने में पार्किंग का निर्माण पूरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाए। इस पार्किंग के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। -जय किशन, उपाध्यक्ष, डीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें