किच्छा रोड पर एक कंपनी के गोदान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि काबू करने में दमकल विभाग को करीब पांच घंटे लग गए। आग से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।
किच्छा रोड पर एक कंपनी के गोदान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि काबू करने में दमकल विभाग को करीब पांच घंटे लग गए। आग से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में एयरोफ्लेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम है। यहां से रबर इन्सुलेशन शीट की देश भर में सप्लाई की जाती है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 2:45 बजे के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग के अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर रुद्रपुर दमकल विभाग और सिडकुल की कई कंपनियों से दमकल की लगभग दो दर्जन से अधिक गाड़ियां वहां पहुंची और लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।
आग से गोदाम की दीवारें और छत भी चटक गई। उन्होंने बताया कि अग्निकांड की जानकारी गोदाम के स्वामी को दी जा चुकी है। अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।