खटीमा। खकरा नाले और अन्य नालियों की सफाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को वार्ड 11 के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि बरसात से पहले खकरा नाले की सफाई नहीं हुई तो इसका पानी ओवर फ्लो होकर घरों में घुस सकता है।
एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर 11 की नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। इसके अलावा वार्ड से गुजरने वाले खकरा नाले में जगह-जगह कूड़ा जमा है। इससे भयंकर दुर्गंध उठ रही है। लोगों ने कहा कि यदि बरसात से पहले नालियों और खकरा नाले की सफाई न हुई जलभराव का खतरा बढ़ जाएगा। इससे बरसात के सीजन में कई घरों में पानी घुस सकता है। उन्होंने नगर पालिका के ईओ दीपक शुल्का से वार्ड 11 में मच्छरों की समस्या से भी निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान ठाकुर जितेंद्र सिंह, आशीष श्रीवास्तव आदि थे।