फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहले सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर घर बुलाया और ठंडा पिलाकर वीडियो बनाया; केस दर्ज

Wed, 04 Jun 2025 01:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक युवक ने युवती और उसके दोस्त पर अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक युवक ने युवती और उसके दोस्त पर अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रामपुर निवासी एक युवक यहां एक फैक्टरी में नौकरी करता है। कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कुछ दिन पहले उसको सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लड़की का मैसेज आया। उसने अपना नाम सीमा सिद्दीकी निवासी मेरठ हाल पता आवास-विकास बताया। धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। लगभग दो महीने पहले सीमा ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। वह उसे देखने के लिए घर आ जाए। वह घर गया तो सीमा ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। जिससे वह बेहोश हो गया। अब सीमा और उसका दोस्त अंकित चौधरी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। डर के चलते उसने दोनों को कई बार 10-10 हजार रुपये दिए। ये लोग लगातार रुपयों की मांग करते रहे।
विज्ञापन


युवक की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच भी चल रही है। - अनिल जोशी, प्रभारी कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें