फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बस चालक को हार्ट अटैक आने के बाद यात्रियों में हड़कंप, वाहन खेत में घुसा; नर्सों ने संभाली स्थिति

Wed, 30 Apr 2025 11:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

हरिद्वार से यात्रियों को लेकर आ रही रोडवेज बस के चालक को हार्ट अटैक आ गया। इसमें बस अनियंत्रित होकर कन्टोपा और जाफरपुर के बीच सड़क से उतरकर धान के खेत में जा घुसी। हादसे से बस में बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हरिद्वार से सवारियों को लेकर आ रही रोडवेज बस के चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसमें बस अनियंत्रित होकर कन्टोपा और जाफरपुर के बीच सड़क से उतरकर धान के खेत में जा घुसी। हादसे से बस में बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। बस में मौजूद निजी अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ ने चालक गुरविंदर को थेरेपी और प्राथमिक उपचार दिया।

विज्ञापन


परिचालक महेश चंद्र ने बताया कि बस में 28 सवारियां थी और बस सुबह तीन बजे हरिद्वार से रुद्रपुर के लिए चली थी। बस यूपी 08 पीए 2369 रुद्रपुर डिपो की है। चालक को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। सवारियों को चोटें नहीं आई हैं। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें