फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक सर्विस सेंटर में लगी आग, सामान जलकर राख

Wed, 30 Apr 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। अज्ञात कारणों से बाइक सर्विस सेंटर में आग लग गई। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव बाघौरी निवासी शाकिर अली टिन शेड से बने कमरे में बाइक सर्विस सेंटर चलाता है। सोमवार को वह किसी काम से बाहर गया था। उसके पिता दुकान पर थे। रात में वह दुकान बंदकर घर चले गए।
सोमवार रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से उसकी दुकान में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह भंडारी ने बताया कि पांच अग्निशमन कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निशमन टीम में एलएफएम राज बिष्ट, एफएम राजेश मेहता, दिनेश नाथ, कुंदन गिरी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें