फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गेहूं के अवशेष जलाने के लिए लगाई आग में जला कच्चा घर

Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। केवलगंज में गेहूं के अवशेष जलाने के लिए लगाई गई आग की चपेट में आने से कच्चा घर जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बताया गया है कि ग्राम केवलगंज में बुधवार करीब तीन बजे एक किसान ने खेत में गेहूं के अवशेषों को जलाने के लिए आग लगाई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने केवलगंज के मुकेश कुमार के कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मुकेश कुमार घर में सोया हुआ था।
उसके बच्चों ने घर को आग की लपटों से घिरा देखकर उसे जगाया। मुकेश को घर में रखा सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। मुकेश ने बताया कि आग से करीब 40 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें