फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 ग्राम चरस के साथ एक धरा

Wed, 26 Jul 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
विज्ञापन
-सितारगंज में पुलिस टीम के साथ धरा गया चरस कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक चरस कारोबारी को धर दबोचा। आरोपी के पास से 145 ग्राम चरस बरामद हुई है। साथ ही एक वांछित को भी पुलिस ने धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी के निर्देश पर पुलिस टीम ने इस्लामनगर में चेकिंग अभियान चलाया। यहां वार्ड संख्या चार निवासी मुन्ने पुत्र सद्दन को पुलिस ने चरस बेचते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से 145 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे खटीमा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भाकुनी ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक लाख रुपये कीमत है।

टीम में एसएसआई बीएस भाकुनी, एसआई सतीश चंद्र कापड़ी, कांस्टेबल मतलूब खान, उमेश राज, दीपक जोशी, अमित यादव आदि थे। इधर, 19 जुलाई को गौरीखेड़ा गांव के पास पुलिस चेकिंग के दौरान कार छोड़कर फरार हुए पंडरी गांव निवासी नासिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें