फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से मुआवजा लेने वाले किसानों से होगी वसूली

Wed, 26 Jul 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के रिकॉर्ड खंगाले जाने के साथ ही कई पर्दाफाश होने लगे हैं। दो दिन में कई ऐसे किसानों के नाम सामने आए जिन्होंने अफसरों से साठगांठ कर गलत तरीके से लाखों रुपये का मुआवजा  ले लिया है। अब प्रशासन उनके नाम सूचीबद्ध कर उनसे वसूली की तैयारियों में जुट गया है। इसके साथ ही ऐसे किसान, जिनका जायज तरीके से मुआवजा बन रहा है, उनके भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले चार माह से कोषागार के डबल लॉक में बंद एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के रिकार्ड शासन की मंजूरी के बाद जिला प्रशासन और एसआईटी को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीएमॉ. नीरज खैरवाल के अनुसार दो दिन की पड़ताल में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) को कई ऐसे किसानों की जानकारी मिली हैै जिन्होंने तत्कालीन तहसील अफसरों के साथ सांठगांठ कर लाखों रुपये का मुआवजा डकार लिया। अब एसएलओ आफिस से ऐसे किसानों की सूची तैयार होने लगी है। इस बीच उन किसानों को मुआवजा देने की तैयारी भी शुरू हो गई है जो वैधानिक रूप से पात्र और मुआवजे से वंचित हैं।

एसआईटी ने जिला प्रशासन को सौंपी वांछित रिकार्ड की सूची
 एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि एसआईटी ने कोषागार के डबल लॉक से वांछित रिकार्ड की सूची डीएम की देखरेख में गठित तीन सदस्यीय टीम को सौंप दी है। एसआईटी ने धारा 143 की पत्रावली, मिसलबंद रजिस्टर के साथ ही एसएलओ और चकबंदी कार्यालय से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेज मिलने के बाद एसआईटी अब तक की गई जांच में आए तथ्यों की मांगे गए दस्तावेजों के साथ मिलान करेगी। इसमें एनएचएआई के अधिकारियों की भी बड़ी साठगांठ भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें