फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हिंदू नववर्ष पर भव्य महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

Fri, 20 Mar 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर आयोजित महायज्ञ में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गदरपुर। हिंदू नववर्ष पर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्य बाजार स्थित सुहाबा राम भुड्डी धर्मशाला में महायज्ञ का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने देश और समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन भैरव सेना सनातन संस्कार केंद्र और नंदा वाहिनी ने किया। भैरव सेना संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरके महाजन के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति दी। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार व धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश भुड्ढी, हरीश जेटली सहित क्षेत्र के कई गणमान्य आमंत्रित किए गए थे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर अमित ढींगड़ा, गोपाल कश्यप, जगदीश छाबड़ा, विपिन गुप्ता, जसवंत सागर, गुड्डू देवी, भगवती देवी, इशिका ढाली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें