फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में बाप की बेबसी... आशियाने में आग झुलसाए बेटी की शादी के अरमान

Tue, 28 Oct 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव नंदपुर नरका टोपा में एक झोपड़ी में आग लगने से सामान के साथ गरीब पिता के अरमान भी जल गए। उसने बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर सामान खरीदा था। आग की चपेट में आने से सारा सामान नष्ट हो गया। दमकल टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी छोटे की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। इस दौरान छोटे घर पर नहीं थे और उसकी पत्नी और बेटी बाहर बैठी थीं। झोपड़ी के भीतर कोई नहीं था। लपटें देख उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ हाथ से निकल गया।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता शमशाद ने बताया कि छोटे की बेटी की चार महीने बाद शादी होनी है। परिवार के लोगों ने शादी के लिए नकदी और आभूषण सहित अन्य सामान जुटाकर रखा था। आग में सब बर्बाद हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें