फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिलिंडर फटने से कमरे में लगी आग, चार झुलसे, दीवारे क्षतिग्रस्त

Fri, 27 Mar 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में एक किराये के मकान में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से आग लग गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सिलिंडर फटने से हुए धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। किसी तरह युवकों ने सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। धमाके के कारण मकान की कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में कुमार सेन, अंकित कुमार, सत्यवीर सिंह और सुमित कुमार एक ही कमरे में रह कर सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह चारों युवक मिल कर खाना बना रहे थे। तभी अचानक रिसाव होने के कारण सिलिंडर फट गया। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे कमरे में फैल गईं और वहां रखे दो बड़े व एक छोटा सिलिंडर भी एक के बाद एक फटने लगे। लगातार धमाकों से कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर रखा सामान पूरी तरह तहस-नहस हो गया।
आग की चपेट में आकर चारों युवक गंभीर रूप से झुलस गए हालांकि उन्होंने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, 108 एंबुलेंस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आग तेजी से फैल चुकी थी लेकिन दमकल विभाग ने समय रहते काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें