जसपुर। ऑफलाइन धान तौल की दरों को लेकर आज किसानों और राइस मिल संचालकों में कोई सहमति बन सकती है। शनिवार को मंडी समिति सभागार में बैठक होगी। किसानों ने बाजपुर की तर्ज पर 2280 रुपये प्रति क्विंटल से धान का भुगतान किए जाने की मांग की है।
भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ किसानों का सहकारी केंद्रों पर लगभग 13 हजार क्विंटल ऑफलाइन धान तौला गया था जो पोर्टल पर चढ़ने से रह गया है। इसी संबंध में एसडीएम के निर्देश पर बीते कई दिनों से राइस मिल संचालकों से वार्ता जारी है। उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर शनिवार का दिन तय किया गया। बैठक नौ जनवरी को सुबह 11 बजे मंडी सचिव शैलेंद्र मेहरा और एसएमओ कौशल कुमार के बीच में होगी।