फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के भदईपुरा में टायर गोदाम में धधकी आग

Sat, 10 Jan 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तीनपानी के पास भदईपुरा में टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। इसमें सैकड़ों टायर जल गए। लपटें इतनी भयावह थी कि छत की टिन शेड उखड़ कर नीचे गिर गई। दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। आग से गोदाम में रखी एक बाइक के अलावा कार, ट्रक, जीप, पिकअप आदि वाहनों के सैकड़ों टायर जल गए।
विज्ञापन

कनकपुर निवासी गुरदीप सिंह की बसंत विहार तीनपानी के पास भदईपुरा में गुरदीप इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों का विशाल गोदाम है। बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह गोदाम बंद करके अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं निकलता देखा। लोगों ने इसकी जानकारी उन्हें और दमकल टीम को दी। सूचना पर दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
गुरदीप सिंह ने बताया कि उनके गोदाम से पूरे कुमाऊं में टायरों की सप्लाई होती है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीएफओ इशान कटारिया ने बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण शॉट-सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन



तीन घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
आग की सूचना मिलते ही गोदाम संचालक मौके पर पहुंचे। उनकी आंखों के सामने धू-धूकर पूरा गोदाम जल गया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
-
लाखों के नुकसान का अनुमान
गोदाम स्वामी गुरदीप सिंह का कहना है कि आग से हुए नुकसान का दमकल टीम आकलन कर रही है। गोदाम में नामी कंपनियाें के महंगे टायर रखे गए थे। लाखों के नुकसान का अनुमान है।
-
सिडकुल से बुलाने पड़े दमकल वाहन
आग पर काबू पाने में दमकल विभाग के पसीने छूट गए। एफएसओ महेश चंद्र खुद मौके पर डटे रहे। रुद्रपुर के सभी दमकल वाहनों से आग बुझाई गई। नियंत्रण न होने पर सिडकुल से एक-दो वाहन बुलाने पड़े। तब जाकर आग बुझी।
विज्ञापन

-
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। -महेश चंद्र, एफएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें