जसपुर। किसानों की गेहूं खरीद से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक उनके हक में आगे आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि इस बार मौसम की अनियमितता और बाजार की अनिश्चितता के कारण गेहूं का बाजार भाव समर्थन मूल्य से लगभग 200 रुपये कम चल रहा है। साथ ही बारिश से गेहूं की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। इससे गेहूं का दाना नमी के साथ बारीक भी हो हुआ है। इन सभी कारणों से किसान अपनी फसल को सरकारी केंद्रों पर तुलवाना चाहता है। सीएम से मांग की कि खरीद किए गए सरकारी गेंहू पर 200 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस मौसम से हुए नुकसान की भरपाई के तहत दिया जाए ताकि किसानों के आर्थिक नुकसान को बचाया जा सके। इसी तरह गेहूं के बारीक दाने एवं नमी के मानकों को शिथिल किया जाए। किसानों के रजिस्ट्रेशन एवं टोकन प्रणाली में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इस व्यवस्था को तिथि वार बनाया जाए।