फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद शुरू न होने से किसानों ने किया हंगामा

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। धान तौल केंद्रों पर खरीद शुरू न होने से आक्रोशित किसानों ने एसडीएम को घेराव कर ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि मंडी समिति सहित अन्य स्थानों पर मात्र बैनर और कांटे लगाए गए हैं, लेकिन खरीद नहीं हो रही है। जिससे किसान आढ़तियों को औने-पौने दामों में धान की फसल बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। जिसमें शासन स्तर से खोले गए धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू न होने पर रोष जताया गया। किसानों की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने एसडीएम भगत सिंह फोनिया का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जल्द ही क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू न होने पर उग्र आंदोलन करने की धमकी दी गई है। इस मौके पर कर्म सिंह पड्डा, दलजीत सिंह रंधावा, रजविंदर सिंह, बल्देव सिंह संधू, अमोलक कांबोज, कमलजीत सिंह पूनिया, दर्शन सिंह, कुंदन सिंह, पाल सिंह, अमनदीप सिंह गिल आदि थे। प्रभारियों को दिए निर्देश बाजपुर। उपाजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने बताया कि धान तौल केंद्रों के प्रभारियों को तत्काल खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर बारदाना सहित अन्य सामान उपलब्ध कराया जाएगा। लापरवाही बतरने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें