फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साथ जा रहीं युवतियों से छेड़छाड़, मारपीट

Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनचलों ने दानपुर में भाई के साथ जा रही युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवतियों के भाई को बेरहमी से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम दानपुर निवासी मनोज यादव सोमवार की रात अपनी बहनों के साथ घर की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बिंदुखेड़ा निवासी नवजोत सिंह, जसविंदर सिंह, गुरुचरण सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मनोज की बहनों से छेड़छाड़ भी की। यह देख जब मनोज ने विरोध किया तो उससे मारपीट कर दी गई। इससे मनोज चोटिल हो गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों को एकत्र होता देख हमलावर फरार हो गए। इस पर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित मनोज की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें