काशीपुर। सांसद बनने के अगले ही दिन यहां पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा प्रदेश की जनता पर अटूट विश्वास रहा है। हिंदू धर्म के मुताबिक जब-जब संकट आता है तब-तब संकट निवारण को कोई अवतार पैदा होता है। इस दौरान सिने अभिनेता शक्ति कपूर ने कोश्यारी को फोन पर जीत की बधाई दी।
शनिवार की देर शाम नगर निगम प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में सांसद कोश्यारी ने कहा कि मुझे जनता पर पूरा विश्वास था कि वह भ्रष्टाचार मिटाने के लिए नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय अभियान में साथ देगी। कोश्यारी ने कहा कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की ओर आता है। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब टिहरी डैम निर्माण के दौरान जब तक डैम बनकर तैयार हुई तब तक वह 24 घंटे में मात्र ढाई घंटे सोए। कोश्यारी ने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं परंतु उन पर अभी से दबाव नहीं बनाएं। वह ठेली-फड़ वालों की समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम से वार्ता करेंगे। इससे पूर्व चैती चौराहा पर भाजपा नगर मंडल ने कोश्यारी का स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुरुवख्श सिंह बग्गा, सरस्वती नगन्याल, जगजीत सिंह, पंकज मोनू, कुलवंत सिंह आदि मौजूद थे। इसके बाद नगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया, हाजी शरीफ अंसारी, दीपक वर्मा, मुकेश पाहवा, शौकत अली, मनोज जग्गा ने स्वागत किया। वहीं भगीरथ चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने कोश्यारी का स्वागत किया।
इससे पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, भाजपा निर्माण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम मेहरोत्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी आदि ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर चिम्मन लाल छाबड़ा, प्रदीप पैगिया, विशाल छाबड़ा, कुंवरभान चावला, अनूप अग्रवाल, नरेंद्र मानस, ईश्वर गुप्ता, मोहन बिष्ट, डा.गिरीश तिवारी, आदेश चौहान, गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद कविता यादव, सुधा शर्मा, राजू सेठी, पुष्कर बिष्ट, रविपाल, सीमा चौहान, राजदीपिका मधुर, विक्की सौदा, अमित मनचंदा, आदेश कुमार, मनोज, विष्णु, रोशन, श्याम लाल आदि मौजूद थे।