फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े फड़ ठेलियों को खदेड़ा

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के डीडी चौक से इंदिरा चौक तक सड़क के दोनों और अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर फुटपाथ पर कब्जा जमाया है। इससे रोड पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसे देखते हुए बीते दिनों एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाया। इधर शनिवार को एक बार फिर पुलिस ने इस रोड पर अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान सीओ राजीव मोहन के नेतृत्व में चला। अचानक चले इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने सड़क के दोनों और लगे हुए फड़, ठेली वालों को खदेड़ते हुए पार्क किए गए वाहनों को भी हटाया। इस दौरान सड़कों पर बेतरतीब ढंग से पार्क तीन बाइकों को सीज भी किया गया। साथ ही एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों का पुलिस टीम ने चालान किया। टीम में यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह दिगारी, एसआई समरवीर सिंह रावत, एसआई लता जोशी आदि पुलिस कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें