फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जंगल में जालौनी लकड़ी काटने गए युवक की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के रविवार को शाम अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। मृतक घर से बाइक लेकर गया, लेकिन घटना स्थल से बाइक नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रधानपति जीवन सिंह और पूर्व बीडीसी सदस्य पूरन सिंह विष्ट ने बताया कि गांव हरसान थापकनंगला निवासी निर्मल सिंह (23) पुत्र जगत सिंह शनिवार को दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से बरहैनी वन रेंज में जालौनी लकड़ी लेने के लिए गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रविवार को जंगल में जाकर खोजबीन शुरू की इस दौरान ग्रामीणों को नदी के पास घने जंगल में निर्मल सिंह पेड़ से दबा मृत अवस्था में मिला। पेड़ की जड़ में पालीथीन में लिपटा उसका मोबाइल भी मिला, लेकिन बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें