रुद्रपुर/काशीपुर। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। साथ ही छह सूत्रीय मांग पूरी न होने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और मांगें दोहराईं। उन्होंने कहा कि यदि 16 मार्च तक सरकार मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो 18 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला मंत्री शंकर आर्या, राजेश कुमार भारती, बनवारी लाल, रामअवतार, चंपा पाठक, आनंद चमियाल, मनोहर राणा, विरेंद्र सिंह, भगवती पाठक, मनमोहन सिंह, फूल चंद, उर्मिला देवी, सुरेंद्र कुमार सक्सेना आदि मौजूद थे।
काशीपुर में भी कार्यबहिष्कार जारी रहा। संगठन के मंडलीय मंत्री अनिल सक्सेना, दिनेश जोशी, बाबू हसन, डीएस महर, सुरेश गुप्ता, अहमद अली, मोहम्मद शकूर, सुरेश गुप्ता, वीर सिंह, कृष्णा नंद, देवी दत्त, आनंद कुमार, अनुज, रजनी, शारदा देवी, चंपा देवी, संतोष आदि मौजूद थे।
किच्छा में धरनारत कर्मचारियोें ने दफ्तरों में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों पर नाराजगी जताई। साथ ही दफ्तरों में जाकर कार्य कर रहे कर्मियों को धरने पर बुला लिया। इस मौके पर हरीश आर्या, आनंद चंद्र, हरीश पांडे, विनोद सिंह राणा, गिरधर सिंह, भगत, श्रीपाल, दीवान बिष्ट, परमेश्वरी लाल, जयसिंह, पूरनलाल, धनंजय, लक्ष्मी देवी, कमनेंद्र सिंह, बेलावती, लीलावती, मोहन सिंह, हीरा देवी, जीवंती देवी, रमा देवी, अशोक आर्य आदि मौजूद थे।
कर्मचारी महासंघ ने की वेतन दिलाने की मांग
काशीपुर। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडलीय मंत्री अनिल कुमार सक्सेना ने जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कर्मचारियों का दो माह का वेतन दिलाने की मांग की। पत्र में मंडलीय मंत्री सक्सेना ने कहा कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय काशीपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा महासंघ के संज्ञान में लाया गया है कि बजट आवंटन नहीं होने कारण जनवरी व फरवरी दो माह का वेतन कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है। आंदोलन की चेतावनी दी है।