फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन अराजकता के बाद पटरी पर लौटा काशीपुर

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दो दिन तक अराजकता के हवाले रहे शहर में तीसरे दिन रौनक लौटी। बाजार एवं स्कूल खुल गए तथा सड़कों पर यातायात सुचारु हो गया। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से नगर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर ग्राम बांसखेड़ा कलां में हुई तीन लोगों की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को तीनों शव को चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया था, जिसके चलते पूरे दिन जाम लगा रहा, इससे लोग खासे परेशान रहे। वहीं दूसरे दिन बुधवार को भी लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया। घंटों जाम लगाने के बाद दोपहर में पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस के जवानों ने जमकर लाठियां भांजी और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस दौरान पूरे शहर में अराजकता का माहौल बना रहा। बाजार एवं स्कूल पूरी तरह बंद रहे। रोडवेज एवं प्राइवेट बस अड्डों पर सन्नाटा पसरा रहा। मुख्य सड़कें पूरी तरह सुनसान रही। लोग डर के मारे घर में बैठे रहे।
वहीं, आज तीसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर में वापस रौनक लौट आई। पूर्व की भांति बाजार सुबह खुल गया। सभी स्कूल खुले रहे। लोग खरीददारी के लिए बाजार में उमड़ पड़े। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के आला अधिकारी दिनभर शहर की गतिविधियों पर नजर रखे रहे। तीसरे दिन रौनक लौटने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें