फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। व्यापारियों ने वाणिज्यकर अधिकारियों पर छोटे व्यापारियों को जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होेंने अधिकारियों का घिराव भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को तमाम व्यापारी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर वाणिज्यकर विभाग पहुंचे। उनका कहना था कि विभाग का सचल दल चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। कहा कि आवश्यकतानुसार समय पर फार्म-16 और फार्म-सी उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों पर सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया। उन्होेंने वर्ष 2008-09 के केसों के निस्तारण की तिथि भी 31 मार्च करने की मांग की। एडिशनल कमिश्नर एनसी शर्मा ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, अध्यक्ष संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, मनोज छावड़ा, काका नारंग, सोनू, अमित छावड़ा सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

एडिशनल कमिश्नर शर्मा ने संभाला कार्यभार
रुद्रपुर। पदोन्नत किए वाणिज्यकर विभाग अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश सचिव राधा रतूड़ी ने जारी कर दिए हैं। पत्र प्राप्त होते ही एडिशनल कमिश्नर कुमाऊं जोन रुद्रपुर के पद पर एनसी शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है। शर्मा इससे पहले रुद्रपुर में ही एसआईबी में ज्वांइट कमिश्नर पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा भी विभाग में कई अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें