फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन लॉस और बिजली चोरी रोकेगी कवर्ड वायर

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुनर्गठित त्वरित ऊर्जा विकास सुधारीकरण कार्यक्रम (आरएपीडीआरपी) के तहत अब लाइन लॉस के साथ-साथ बिजली चोरी पर भी लगाम लगाई जाएगी, इसके लिए काशीपुर एवं जसपुर टाउन के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। धनराशि मिलने के बाद दो साल में दोनों ब्लाक के नगरों में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, विद्युत विभाग को टाउन इलाकों में सबसे अधिक बिजली चोरी तथा लाइन लॉस से अधिक नुकसान होता है। अब केंद्र सरकार की आरएपीडीआरपी योजना के तहत इन पर लगाम कसी जाएगी, इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। पहले काशीपुर फिर जसपुर टाउन में स्वीकृत धनराशि से कार्य किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जहां बिजली चोरी रोकना है, वहीं टेक्निकल, सिस्टम और कामर्शियल लॉस को भी कम करना है। विभाग के ईई सैय्यद सिराज उस्मान ने बताया इस योजना के तहत काशीपुर टाउन के लिए 37 करोड़ तथा जसपुर टाउन के लिए 12 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस योजना में टाउन के सभी एलटी लाइनों को हटाया जाएगा तथा पोलों पर एक-एक छोटे ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे, जिससे सीधे कनेक्शन घरों में दिया जाएगा। एक ट्रांसफार्मर में कितने कनेक्शन दिए जाएंगे वह उस एरिया की क्षमता के अनुसार होंगे। इसके अलावा स्पॉट बिलिंग मशीन से मीटर रीडिंग ली जाएगी। उन्होंने बताया काशीपुर की करीब 66, जबकि जसपुर में 45 किलोमीटर के एलटी लाइनों के तार हटाकर कवर्ड लाइन डाली जाएगी, इससे जहां बिजली चोरी रुकेगी, वहीं लाइन लॉस भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें