खटीमा। शिक्षा भारती आदर्श विद्यालय और आरपी पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए और सामानों की बिक्री की। खाने-पीने की वस्तुओं के स्टालों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। वार्ड संख्या छह स्थित शिक्षा भारती आदर्श बाल विद्यालय में मेले का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक हरीश चंद्र पांडे ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में दमगड़ा स्थित शिवालिक एकेडमी के बच्चों और शिक्षकों ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रबंधक भाष्कर जोशी, अल्का जोशी, संजय खड़ायत, कमल बिष्ट, सूरज थापा, रश्मि पाहवा, कमला भंडारी, कमला चौहान, उमा जोशी, दया नेगी, मंजू जोशी, भावना उप्रेती, कुसुम भगवाल आदि थे। आरपी पब्लिक स्कूल में बाल मेले का शुभारंभ राणा प्रताप इंटर कालेज के प्रबंधक गीताराम बंसल ने किया। मेले में बच्चों ने दर्जनों स्टाल लगाकर सामानों की बिक्री की, जिसमें अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने खरीददारी में खूब रुचि दिखाई। इस दौरान प्रबंधक रंजन अग्रवाल, प्रधानाध्यापिका रचना गुप्ता, सुनील रैदानी आदि थे।