फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे अंधेरे और गर्मी में रहे लोग

Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बिजली घर के केबल बॉक्सों के लोडिंग में आग लगने से चार हजार उपभोक्ताओं को 15 घंटे से अधिक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात बाजपुर रोड स्थित 20 नंबर बिजली घर के केबल बॉक्स लोडिंग में अचानक आग लग गई। आग लगने से गिरीताल, दुर्गा कालोनी, पाकिजा कालोनी, रामनगर रोड, चामुंडा कालोनी, आनंद विहार आदि इलाकों की बिजली देर रात एक बजे से गुल हो गई, जो कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सुचारु हुई। इस दौरान करीब उक्त कालोनियों के चार हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इधर बिजली घर के जेई मदन लाल टांक ने बताया कि रात में ही केबल बाक्स लोडिंग को ठीक करने के लिए कर्मचारी लगा दिए गए थे। शाम करीब पांच बजे केबल को पूरी तरह से ठीक कर बिजली सुचारु कर दी गई है। इधर जंफर टूटने से डिग्री कालेज के सामने 132 बिजली घर में 33 केवी के जेट बॉक्स और मेन सिक्योरिटी फेंसिंग के बीच आग लग गई। विभागीय अधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। उधर देर शाम बाजपुर रोड स्थित मल्टीवॉल पल्प एंड बोर्ड फैक्ट्री में लगे 25 हजार केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने उसे भी बुझा दिया।
विज्ञापन


पक्काकोट से जुड़ी मुरादाबाद रोड की सप्लाई
काशीपुर। बिजली विभाग के एसडीओ (नगर) बेगराज सिंह ने बताया कि मुरादाबाद रोड की जो बिजली सप्लाई पहले सरबरखेड़ा बिजली घर से आ रही थी। जनता की सहूलियत को देखते हुए उसको अब पक्काकोट बिजली घर से जोड़ा जा रहा है। यह लाइन करबला और कब्रिस्तान से होकर गुजरती है। सिंह ने बताया कि अब मुरादाबाद रोड के निवासियों को बिजली कटौती से थोड़ी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


व्यापारियों ने किया ईई का घिराव
काशीपुर। प्रांतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ईई तरुण कुमार का घिराव कर शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती को बंद किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही कटौती बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें