रुद्रपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने रुद्रपुर और बिलासपुरके बीच नया रेलवे फाटक खोल दिया है। मंगलवार को रेलवे फाटक का विधिवत शुभारंभ हुआ। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीएस मर्तोलिया ने बताया कि रुद्रपुर और बिलासपुरके बीच लंबे समय से रेलवे फाटक खोलने की मांग की जा रही थी।
फाटक न होने के कारण जल्दबाजी में पटरी पार कर रहे लोगों के ट्रेनों के चपेट में आने की आशंका बनी रहती थी। मार्ग का इस्तेमाल लोगों द्वारा मानवरहित फाटक की तरह किया जा रहा था। जनसमस्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने मंगलवार से वहां नया रेलवे फाटक शुरू कर दिया है। इसके बाद ट्रेनों से होने वाले हादसों पर भी अंकुश लगेगा।