फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डिपो में फिर पहुंची चीन निर्मित 85 नई टिकट मशीन

Tue, 28 Mar 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली मशीनों में समस्या होने के बाद फिर से भेजी वैसी ही अन्य मशीन
विज्ञापन

साफ्टवेयर दुरुस्त और बैट्री बैकअप अधिक होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। परिवहन निगम के रुद्रपुर डिपो में फिर से चीन निर्मित 85 नई टिकट मशीन पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि पिछली मशीनों की अपेक्षा इनका सॉफ्टवेयर दुरुस्त है और इनका बैट्री बैकअप भी बेहतर हैं। पुरानी चीन निर्मित टिकट मशीनों को वापस कर दिया गया है।
एक मार्च को परिवहन निगम का टेंडर बदलने के बाद परिचालकों को चीन निर्मित सफेद रंग की टिकट मशीन थमा दी गई थी। जबकि इससे पहले परिचालक काले रंग की टिकट मशीन का प्रयोग कर रहे थे। नई मशीनों के प्रयोग के दौरान अचानक उनका सॉफ्टवेयर और उत्तराखंड परिवहन निगम का एप गायब होने लगा। इसके अलावा पिछली मशीनों की अपेक्षा उनका बैट्री बैकअप भी परिचालकों को कम लगा। इससे परिचालकों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और यात्रियों को मैनुअल टिकट देने पड़े। परिचालकों के शिकायत करने के बाद भी प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। 23 मार्च के अंक में अमर उजाला ने परिचालकों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद रविवार रात को रुद्रपुर डिपो में फिर से इसी कंपनी की 85 नई टिकट मशीन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मशीनों का बैट्री बैकअप बेहतर है और इनमें सॉफ्टवेयर और एप गायब होने जैसी समस्या नहीं होगी। हालांकि मशीनों के निरतंर प्रयोग के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा। - महेंद्र कुमार, कार्यवाहक एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें