जसपुर। ईओ फईम खां के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक और उनकी टीम ने बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान मेन बाजार की दुकान में छापा मारकर पॉलिथीन पकड़ी। टीम ने दुकानदार का पांच हजार रुपये का चालान किया।
वहीं, फल के दो ठेलों पर पॉलिथीन का प्रयोग करने पर दोनों पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना डाला गया। ईओ ने बताया कि टीम ने 10 किलो पॉलिथीन भी जब्त की है।