काशीपुर। होली के पर्व को लेकर दुकानों पर तरह-तरह की पिचकारियां सजने लगी है। इस साल भारी भरकम पिचकारियों के अलावा तरह-तरह की पिचकारियों हैं। बाजार में चश्मे वाली पिचकारी को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।
इस चश्मे की खासियत है कि एक पतला पाइप एक डिब्बे से जुड़ा है डिब्बे में पानी भर कर जेब में रखा जाता है। डिब्बे के बटन दबाते ही चश्मे पर बने सुराखों से पानी की तेज धार निकलती है जिससे सामने वाला भीग जाता है।
अमरेला पिचकारी, म्यूजिक पिचकारी, चश्मा पिचकारी, वॉटर टैंक, बाजे वाली आदि पिचकारियों से बाजार गुलजार है। इनकी कीमत तीस से अस्सी रुपये तक है। आचार संहिता के चलते मोदी और योगी की तस्वीरें छपी पिचकारी आई हैं। लेकिन प्रशासन आचार संहिता के चलते राजनीतिक व्यक्तियों की फोटो छपी सामग्री को नहीं बेचने दे रहा है।