खटीमा। कंचनपुरी निवासी नफीस के गन्ने के खेत में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे दो बीघे में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। दोपहर में गन्ने के खेत में आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। इस अग्निकांड में काश्तकार को करीब 30 हजार के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।