फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोलाछाप व एक अस्पताल पर 50-50 हजार रूपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अपर सीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान एक अपंजीकृत अस्पताल के संचालक और दो झोलाछाप चिकित्सकों पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


टीम ने टांडा उज्जैन स्थित सहारा हॉस्पिटल का क्लीनिक स्टेबिलशमेंट एक्ट में पंजीयन न होने के कारण 50 हजार का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही टीम ने लक्ष्मीपुर पट्टी अल्ली खां रोड स्थित सैनी क्लीनिक और बाजपुर रोड स्थित राणा क्लीनिक में भी छापे मारे। यहां डॉक्टर प्रैक्टिस करने का कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। टीम ने इन दोनों पर भी 50-50 हजार का जुर्माना कर दिया।

डॉ. खन्ना ने बताया जसपुर खुर्द में एक झोलाछाप डॉक्टर टीम के पहुंचने से पहले दुकान बंद कर चला गया। डॉ. खन्ना ने बताया कि इस संबंध में एसएसपी को सूचना भेज दी गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें