काशीपुर। ब्लॉक दिवस पर आई 14 शिकायतें शिकायतों में से पंचायती राज विभाग की आठ में से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तीन शिकायतों पर ब्लॉक प्रमुख ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा शहीद दिवस पर ग्रामीणों को पौधे बांटे गए।
समस्याएं सुनकर किया समाधान
ब्लॉक दिवस पर ग्रामीणों को बांटे विभिन्न किस्म के पौधे
बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक दिवस का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते एक महीने से आयोजित हो रहे ब्लॉक दिवस में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो रहा है। यदि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाते हुए रोजाना ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें तो ग्रामीणों को ब्लॉक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ब्लॉक दिवस में पंचायती राज विभाग की आठ शिकायतों में से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
बालक विकास की एक, समाज कल्याण की चार और नलकूप विभाग की एक समस्याओं को सुन कर उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। वहां एडीओ पंचायत जगदीश चंद्र पंत, प्रदीप बिष्ट, अनिल कुमार, खेमपाल, जानकी कश्यप, बीएस रावत, शाहिद हुसैन, दिप्ति सागर आदि थे। इसके बाद जसपुर खुर्द पंचायत भवन में शहीद दिवस पर उद्यान विभाग की और 200 पौधे बांटे गए। वहां ग्राम प्रधान आनंद कुमार आदि थे।