फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर में 69 छात्रों के सिर पर सजी इल्म की दस्तार

Mon, 02 Feb 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जसपुर। मदरसा जामिया अरबिया अहले सुन्नत बदरुल उलूम की प्रबंध कार्यसमिति ने 88वां सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया। यहां नौ छात्रों को फजीलत, सात को आलमियत, 21 को मौलवियत, 28 को किरात और चार छात्रों को कुरान हिफ्ज की दस्तारबंदी की गई।

शनिवार रात इशा की नमाज के बाद लकड़ी मंडी चौक पर आयोजित जलसे में मुख्य अतिथि जामिया हमदर्द देहली के प्रोफेसर मोहम्मद अहमद नईमी ने सभी छात्रों के सिरों पर दस्तार बांधकर डिग्रियां प्रदान कीं। उन्होंने उपाधि पाने वाले सभी छात्रों से अपने किरदार से मजहब की सही तस्वीर को समाज के सामने रखने का आह्वान किया। सैय्यद शाने आलम मिस्बाही ने नाते रसूल पढ़कर समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती मोहम्मद यूनुस और कारी शरीफ अहमद ने भी मजलिस को संबोधित किया। अध्यक्षता मुफ्ती-ए-शहर शमीम अख्तर सअदी और संचालन मौलाना इनामुल हक ने किया। वहां मौलाना शोएब, सज्जाद हुसैन, तकीउर्रहमान, मोहम्मद आलम, डाॅ. यूनुस चौधरी, हाजी नसीम अहमद, मोहम्मद अफजाल, हाफिज अली हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें