फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: किच्छा-सिरौलीकलां में पालिका चुनाव की तैयारी पूरी, कल 63,831 मतदाता डालेंगे वोट

Mon, 21 Sep 2026 01:33 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

नगर पालिका किच्छा और सिरौलीकलां में मंगलवार को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों निकायों में कुल 63,831 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। किच्छा में 52,240 और सिरौलीकलां में 11,591 मतदाता हैं।
विज्ञापन
चुनावी स्थल की तैयारियों का जायजा लेते एसएसपी अजय गणपति, एसडीएम गौरव पांडेय सहित अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका किच्छा और नगर पंचायत सिरौलीकलां में मंगलवार को (कल) मतदान होना है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों निकायों में 52240 मतदाता  प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन

सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने नवीन फल मंडी किच्छा में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, हाई मास्क लाइट और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय गणपति, एसडीएम गौरव पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार किच्छा में कुल 52240 मतदाता हैं। इनमें 25,207 महिला, 27,029 पुरुष और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। वहीं सिरौलीकलां में 11,591 मतदाता हैं, जिनमें 5435 महिला और 6156 पुरुष मतदाता हैं। खास बात यह है कि 2018 में सिरौलीकलां क्षेत्र किच्छा नगर पालिका के अधीन था, लेकिन अलग नगर पंचायत बनने के बाद यहां के लोग पहली बार अपना चेयरमैन चुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें