फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा बन्नाखेड़ा

Mon, 21 Sep 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा स्थित मोतिया महादेव मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पांच दिन तक मंदिर परिसर में रात्रि भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। पांचवें दिन रविवार को गणपति के विग्रह को श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में रामनगर स्थित गर्जिया ले गए। विधि-विधान से गणेश जी के स्नान के बाद विग्रह को पुनः मंदिर में स्थापित किया गया। रिद्धि-सिद्धि के स्वामी गजानन महाराज को लड्डू और फल का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें