काशीपुर। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रतापपुर स्थित राइंका में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए सिविल जज (सी.डि.) अरुण बोहरा ने कहा कि विधिक शिविरों का उद्देश्य लोगों को कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने पॉक्सो एक्ट 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, स्थायी लोक अदालत और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि की जानकारी दी। वहां स्थायी लोक अदालत के कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश जोशी, प्रधानाचार्य मृत्युंजय वंश आदि थे।