फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस मशीन की चपेट में आया श्रमिक, तीन अंगुलियां कटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल फैक्ट्री में प्रेस मशीन पर काम करने के दौरान श्रमिक के हाथ की तीन अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। साथी श्रमिकों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। श्रमिक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर फैक्ट्री प्रबंधन पर खराब मशीन पर काम करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम लभैटा पोस्ट निगोह हसनपुर जिला एटा (यूपी) निवासी जयप्रकाश पुत्र नरेशपाल सिंह ने बताया कि जनवरी 2018 में उसने सिडकुल सेक्टर 11 स्थित टाटा वेंडर पार्क फैक्ट्री में संविदा पर काम शुरू किया था। बीते शनिवार वह सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी पहुंचा। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधकों ने उससे प्रेस मशीन पर काम करने का दबाव बनाया।

कुछ समय से प्रेस मशीन खराब चल रही थी। काम करने के दौरान उसका बांया हाथ मशीन की चपेट में आ गया और उसकी तीन अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। साथी श्रमिकों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने पूर्व में भी कई श्रमिकों से बगैर किसी अनुभव के मशीनों पर काम करवाया है, जिससे कई श्रमिक अपाहिज हो गए। बाद में प्रबंधन ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। सिडकुल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें