फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिग्री कॉलेज के 600 विद्यार्थियों पर सेमेस्टर परीक्षा से बाहर होने का खतरा

Mon, 05 Oct 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में करीब 600 विद्यार्थियों ने प्रवेश लेने के बाद भी अब तक फीस जमा नहीं की है। एक महीने बाद कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में फीस जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों के सामने परीक्षा से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में कॉलेज में आठ हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित समय में शुल्क जमा करना था, लेकिन कई विद्यार्थी अभी तक फीस जमा नहीं कर पाए हैं। इनमें कुछ विद्यार्थियों के प्रवेश को एक सप्ताह हुआ है जबकि कई विद्यार्थियों के प्रवेश को करीब एक महीने से अधिक समय हो चुका है। परीक्षा की तैयारियों से पहले कॉलेज प्रशासन सभी विद्यार्थियों का शुल्क संबंधी रिकॉर्ड दुरुस्त करने में जुटा है। फीस जमा नहीं होने की स्थिति में परीक्षा आवेदन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन की ओर से संबंधित विद्यार्थियों को जल्द शुल्क जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां शुरू होनी है। इससे पहले सभी विद्यार्थियों की फीस जमा होना जरूरी है। फीस लंबित रही तो परीक्षा संबंधी प्रक्रिया भी प्रभावित होंगी। इससे विद्यार्थियों की परीक्षा पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें