फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टनकपुर को 2-1 से हराकर कोलकाता ने जीता खिताब

Mon, 05 Oct 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। टैगोर नगर में आयोजित टैगोर ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट का समापन हो गया है। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। कोलकाता ने रोमांचक मैच में टनकपुर को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने के लिए गोल पोस्ट पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। पहले हाफ के 25वें मिनट में टनकपुर के हर्षित ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 32वें मिनट में कोलकाता के तनमय ने जवाबी गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ के 22वें मिनट में कोलकाता के विकास ने गोल दागकर टीम को अजेय बढ़त दिलाई। टनकपुर की टीम अंत तक गोल करने के प्रयास करती रहीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
कोलकाता के तनमय को प्लेयर ऑफ द मैच और टनकपुर के हर्षित को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सूरज को गोल्डन बूट, मन्नत को बेस्ट डिफेंडर, देवोत्तम को बेस्ट गोलकीपर और विकास को इमर्जिंग प्लेयर की ट्रॉफी दी गई। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य, राहुल सहायक रैफरी, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार, सुनील सरकार, रवि मजूमदार कमेंट्रेटर, सुजीत विश्वास, दीपेन सेन स्कोरर, उत्तम मल्लिक, नारायण विश्वास गोल जज रहे। वहां दायित्वधारी संजय बाछड़, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, ब्लाॅक प्रमुख उपकार सिंह बल, विधान सरकार, सुनील विश्वास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें