फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में ओपीडी आपके द्वार कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जरूरतमंदों के द्वार पर उजाला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं लगातार दस्तक दे रही हैं। जून में काशीपुर, रामनगर, बाजपुर में ओपीडी आपके द्वार की सफलता के बाद उजाला अस्पताल बाजपुर में श्री पूर्णानंद तिवारी आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषधालय में 30 और 31 जुलाई को दो दिनी ओपीडी शिविर लगाएगा। महज 30 रुपये के मामूली पंजीकरण शुल्क पर रोगियों को बेहतरीन चिकित्सीय परामर्श, जरूरी जांचे और दवाएं वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन


बाजपुर में उजाला अस्पताल का ओपीडी कैंप 30 जुलाई को सुबह 10 से शुरू होगा। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया जाएगा। ओपीडी कैंप का लाभ पाने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। ओपीडी में उदर, जोड़ों के दर्द, ब्लड शुगर, चर्मरोग, लीवर (यकृत), अल्सर, पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को परामर्श दिया जाएगा।

कैंप में सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड ग्रुप, एचबीए 1 सी (तीन माह की ब्लड शुगर) टेस्ट भी किए जाएंगे। इसके अलावा डॉक्टर के परामर्श पर ही ईसीजी भी की जाएगी और रोगियों को दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उजाला अस्पताल के ओपीडी कैंपों में पंजीकृत रोगियों को भविष्य में उपचार कराने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा विशेष रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें