फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 50 किलो भैंस का मांस और दो जीवित मवेशी बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। पुलिस ने मोहल्ला फिदानगर स्थित एक घर में छापा मारकर 50 किलो भैंस का मांस और दो जीवित जानवरों सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक चापड़, छुरी, चार पैर, दो कान, दो सींग, एक पूंछ, एक खाल बरामद की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई हरीश मेहर ने पुलिस टीम के साथ नगर के मोहल्ला फिदानगर स्थित मोहम्मद रफी के घर में दबिश देकर आंगन से 50 किलो भैंस के मांस के साथ फिदानगर वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद रफी और उसके बेटे सलमान को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की थी। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमाईला मलिक ने बरामद मांस का सैंपल लेकर बताया कि यह मांस भैंस का है। थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने मोहम्मद रफी के घर के आंगन से 50 किलोग्राम भैंस के मांस और दो जीवित जानवर बरामद होने पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें